
पलामू के पांकी प्रखंड में खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।जिस में आसेहार हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया जैसे खो-खो कबड्डी 100 मीटर दौड़ इत्यादि सभी खेलों में आसेहार स्कूल के बच्चों ने आज आसेहार पंचायत का नाम रोशन किया आज हाई स्कूल के प्रांगण में बच्चों को मेडल के साथ प्रोत्साहित सभी शिक्षकों ने एवं खेल शिक्षक ने भी सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार बच्चों पर इतना रुपया खर्च करती है तो हम लोग भी सोचते हैं की बच्चों को आगे तक लेकर जाएं । आगे प्रधानाध्यापक ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि प्रखंड नहीं स्टेट लेवल पर हमारे स्कूल के बच्चे लोग जाकर अपना प्रदर्शन दिखावे और अपना नाम रोशन करें । खेल शिक्षक ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे बहुत अच्छा खेले और हमारे स्कूल का नाम रोशन किया । उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन का हम उम्मीद करते हैं ।

