विप्रो के संस्थापक अज़ीम प्रेम जी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने विप्रो कैंपस के रास्ते से कुछ वाहनों के आने-जाने की अनुमति देने की अपील की थी। सिद्धारमैया ने ORR, खासकर इब्लूर जंक्शन पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए यह सुझाव दिया था। ट्रैफिक और शहरी मोबिलिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर विप्रो कैंपस का रास्ता इस्तेमाल किया जाता तो जाम लगभग 30% तक कम हो सकता था। लेकिन अज़ीम प्रेम जी ने अपने लेटर में लिखा कि सरजापुर परिसर एक

निजी संपत्ति और विशेष आर्थिक क्षेत्र है, जिसका सार्वजनिक उपयोग कानूनी और प्रशासनिक कारणों से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसी दीर्घकालिक समाधान के रूप में प्रभावी नहीं होगा। फिर भी, विप्रो सरकार के साथ मिलकर बेंगलुरु की ट्रैफिक चुनौतियों का स्थायी समाधान खोजने के लिए तैयार है। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के ट्रैफिक मुद्दों का समाधान एक व्यापक, वैज्ञानिक अध्ययन के माध्यम से किया जाना चाहिए, जिसमें विप्रो सहयोग देने को तैयार है।

