स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के एनसीसी के कैडेटों ने स्थानीय बस स्टैंड में अलग अलग टोली बनाकर सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी गोपाल विश्वास, खेल प्रभारी विश्वनाथ मुखर्जी, वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार देव, कुमारी रिया, प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में बच्चों ने टोली बनाकर बस पड़ाव की सफाई की। बच्चों का उत्साह देखकर स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भाग लिया। डी ए वी के बैनर तले

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान एक घंटा एक साथ श्रमदान अभियान में बच्चों ने अपनी भूमिका निभा कर बस पड़ाव को स्पष्ट एवं साफ सुथरा परिवेश में परिवर्तित कर दिया।प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह सफाई अभियान दुर्गा पूजा के छुट्टी रहने के बावजूद भी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

