अमरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पाकुड़ में सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान

अमरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पाकुड़ में सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान


दुर्गा पूजा को देखते हुए पाकुड़ नगर परिषद द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पूरे शहर में सड़क अतिक्रमण हटाने और निर्माण कचरा साफ करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान में नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, राजस्व निरीक्षक, सैनिटरी इंस्पेक्टर और विधि सहायक भी मौजूद रहे। टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़ भाड़ वाले मार्गों और गलियों का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटवाया और निर्माण कार्य से फैले मलबे को साफ कराया।कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने कहा कि नगर परिषद आगामी त्यौहारों में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और निर्माण सामग्री खुले में न छोड़ें।नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई अतिक्रमण या गंदगी फैलाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *