
आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर यान निरीक्षक के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान के दौरान वाहनों के सम्बंधित कागजात, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट एवं लाइसेंस, नम्बर प्लेट, प्रेशर हार्न एवं जरुरी चीजों की गहन जांच की गई साथ ही एक जांच के क्रम मे मुख्य बिंदु दो पहिया वाहन थे क्यों की पूजा एवं अन्य त्योहारों के मौसम में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाये दो पहिया वाहनों से होती इसे रोकने एवं लोगों को त्योहार के मौसम में सतर्क होकर वाहन चलाने को लेकर दो पहिया वाहनों को छोटे एवं बड़ी दुरी तय करने के क्रम मे हेलमेट का उपयोग जरूर करने, वाहन का नंबर प्लेट आगे एवं पीछे लगाने,ट्रिपल रीडिंग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने एवं अन्य निर्धारित मानकों का पालन कराने के उद्देश्य से केवल 17 दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।डीटीओ ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अवैध परिवहन, बिना परमिट संचालन एवं नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

