इजरायल के तेल अवीव में गुरुवार को एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के तुरंत बाद राहत और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब इसी साल फरवरी में तेल अवीव के दक्षिणी इलाके में तीन खाली बसों में धमाके हुए थे। उन धमाकों को इजरायली

अधिकारियों ने “आतंकी हमला” बताया था। जांच के दौरान पता चला कि दो अन्य बसों में भी विस्फोटक मिले थे, जो फट नहीं सके। सभी विस्फोटक उपकरण टाइमर से लैस और समान प्रकार के थे, जिससे एक संगठित साजिश की ओर संकेत मिला।

