झारखंड सरकार ने पलामू के 780 परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने इन परिवारों को 15 लाख रुपए और 1 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दे दी है। देश के विभिन्न टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अब तक 600 से अधिक गांवों का पुनर्वास किया

जा चुका है। पलामू में बसे ये परिवार भी अब सुरक्षित पुनर्वास की योजना का लाभ उठाएंगे।

