बिहार की राजधानी पटना में आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का पटना दौरा रद्द हो गया है। इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बैठक में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक समेत कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का

भारी जमावड़ा देखने को मिला और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी होटल चाणक्य में महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को एकजुट दिखाने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है।

