यूपी के सीतापुर में बड़ा मामला सामने आया है। महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रिंसिपल बृजेंद्र वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश प्रताप सिंह पर उनके ही ऑफिस में हमला कर दिया। विवाद महिला शिक्षिका की शिकायत को लेकर हुआ।

जब सुनवाई में प्रिंसिपल दोषी पाए गए तो वे भड़क गए और बेल्ट से बीईओ की पिटाई शुरू कर दी। मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस घटना के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीईओ ने जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की मांग की है।

