आधार कार्ड अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता। अब इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार e-Aadhaar नामक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है, जो आधार में बदलाव और सुधार कराने में सहायक होगा। e-Aadhaar ऐप के फायदे: नाम, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर अपडेट: अब आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आप किसी भी समय और कहीं से भी अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकेंगे। लंबी लाइन से राहत: आधार अपडेट करने के लिए अब घंटों लंबी कतारों में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं रहेगी। e-Aadhaar ऐप लॉन्च की तारीख: हालांकि, अभी ऐप पर काम जारी है, मीडिया रिपोर्ट्स

के अनुसार, e-Aadhaar ऐप इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है, जिसके बाद आप इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। m-Aadhaar ऐप की मौजूदा सेवाएं: इस बीच, m-Aadhaar ऐप पहले से ही आधार से जुड़ी कुछ सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है जैसे: आधार डाउनलोड, पीवीसी कार्ड ऑर्डर, आधार अपडेट हिस्ट्री देखना। आधार सेंटर का अपॉइंटमेंट बुक करना, बायोमेट्रिक और आधार लॉक/अनलॉक जैसी सुविधाएं। e-Aadhaar ऐप लॉन्च के बाद, यह नई सुविधाएं और भी अधिक सुविधाजनक हो जाएंगी।

