पूनम पांडे को दिल्ली में हो रही लवकुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने से हटा दिया गया है। लवकुश रामलीला कमेटी ने यह फैसला लिया और पूनम पांडे को इस संबंध में एक पत्र भेजकर सूचित किया। समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए सहमति दी थी, लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद विभिन्न संस्थाओं और समाजिक वर्गों से आपत्तियां आने लगीं। इन आपत्तियों के बाद समिति ने विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया कि मंदोदरी का रोल किसी और कलाकार को दिया जाएगा। पूनम पांडे ने

हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने मंदोदरी के रोल को लेकर अपनी खुशी और नवरात्रि के दौरान व्रत रखने का भी उल्लेख किया था। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद और कंप्यूटर बाबा ने पूनम पांडे के चयन पर कड़ी आपत्ति जताई थी। कंप्यूटर बाबा ने तो यह तक कह दिया था कि उन्हें मंदोदरी नहीं, बल्कि सूर्पनखा का रोल दिया जाना चाहिए था। समिति ने पूनम पांडे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे इस फैसले को समझेंगी और माफ करेंगी

