एशिया कप 2025 में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने अब तक सभी मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान को लगातार दो बार करारी शिकस्त दी है। हार से बौखलाए पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर अनुशासनहीनता पर उतर आए। बॉलर हारिस रउफ ने बाउंड्री पर खड़े होकर भारतीय दर्शकों की ओर ‘विमान गिराने’ का इशारा किया, जो ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े फर्जी पाकिस्तानी दावों की ओर इशारा था। लेकिन अब भारतीय जनता

पार्टी ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है। भाजपा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें पहले हारिस रउफ का इशारा दिखता है और फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में हुए धमाकों के दृश्य सामने आते हैं। कैप्शन में लिखा है – “Oh This… Directed by Indian Armed Forces।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग भाजपा की इस रचनात्मक प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

