टेक्सस में हनुमान जी की प्रतिमा पर विवाद, रिपब्लिकन सांसद ने कहा ‘झूठा भगवान’ 

टेक्सस में हनुमान जी की प्रतिमा पर विवाद, रिपब्लिकन सांसद ने कहा ‘झूठा भगवान’ 

अमेरिका के टेक्सस में अष्टलक्ष्मी मंदिर में भगवान हनुमान की कई फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा मानी जा रही है। हालांकि, इस प्रतिमा को लेकर टेक्सस के रिपब्लिकन पार्टी सांसद एलेक्जेंडर डंकन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने इसे “झूठा भगवान” करार दिया और पूछा कि टेक्सस में इसकी अनुमति क्यों दी गई। डंकन ने अपने बयान में बाइबिल के हवाले से भी लिखा कि कोई मूर्ति नहीं बनाई जा सकती। डंकन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने इसे हिंदू विरोधी और भड़काऊ बताते हुए टेक्सस रिपब्लिकन पार्टी से कार्रवाई की मांग की। HAF ने कहा कि सांसद खुलेआम नफरत फैला रहे हैं और पार्टी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आम नागरिकों ने भी डंकन के बयान पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि वेद ईसा मसीह के जन्म से 2000 साल पहले लिखे गए थे और उन्हें झूठा कहना उचित नहीं है। इस विवाद ने अमेरिका में हिंदू समुदाय और राजनीतिक दलों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *