
राजस्थान के टोंक जिले में टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर तारण गांव के पास एक बस पलट गई। सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि यह राजस्थान रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी। हादसे में लगभग 20-25 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मदद पहुंचाई, और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है।

