
राष्ट्रीय संगठन राम भक्त सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर ने नगर परिषद के प्रशासक को पत्र लिखकर कहा कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हाटपाड़ा स्थित हटिया परिसर में भगवान शिव मंदिर के मुख्य द्वार के पास कुछ दिनों पहले एक मुर्गा दुकान खोला गया है जो अनुचित है। इस तरह अचानक दुकान खोलने से मंदिर में आ रहे भक्तों पर प्रहार है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने दुकान के अविलंब हटाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस दुकान को हटाया नहीं जाता है तो संगठन सभी सनातनियों के साथ आंदोलन करने को विवश हो जाएगी।

