दूर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अग्नि जनित घटना से बचाव व सुरक्षा करने के मुद्दे पर जिला अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्रों के पंडालों में बचाव के तरीके व सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी दी गई। इस बाबत जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के कुल पूजा पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों को आग से बचाव व सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पाकुड़ थाना अंतर्गत रेलवे

कालोनी, रेलवे स्टेशन, सद्भावना दुर्गा पूजा पंडाल, बैंक काॅलोनी दुर्गा पूजा समिति, सरस्वती दुर्गा पूजा समिति, के सदस्यगण के समक्ष आग के बचाव एवं अग्नि सुरक्षात्मक सलाह पत्र दी गई। सुरक्षा व बचाव हेतु दी जाने वाले कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय सिंह, हवालदार राजेश कुमार मौजूद रहे।

