जी हां धनबाद टोयोटा ने ,धनबाद की पहली टी ग्लांस स्टूडियो का उदघाटन कर अपने ग्राहकों को एक ऐसी सुविधा से लैस कर दिया जो दूसरे कंपनी के लिए चुनौती से कम नहीं हैं। इस अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर के जोनल हेड अरुण नायर जी पधारें थे जिनका गर्मजोशी से स्वागत के बाद टी ग्लांस आधुनिक ऑटोमोबाइल केयर स्टूडियो का भव्य उद्घाटन भी उनके कर कमलों द्वारा ही करवाया गया। बताते चलें कि टी ग्लांस आधुनिक ऑटोमोबाइल केयर की एक प्रीमियम सेवा है जिसमें सिरेमिक और ग्राफीन कोटिंग जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाती है। सिरेमिक कोटिंग वाहन की सतह

को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है जो पेंट पर धूल,पानी और किसी प्रकार की खरोचों से बचाता है वहीं दूसरी ओर ग्राफीन कोटिंग वाहन को ऐसी चमक देती है कि लंबे समय तक यह नया और आकर्षक दिखता है। श्री नायर जी का कहना है कि ग्राहकों को अब अंतराष्ट्रीय स्तर की कार केयर सुविधा धनबाद में ही उपलब्ध हो पाएगी। निदेशक यश आदित्य जी ने भी कहा कि लोग gst में छूट के साथ साथ कार केयर की सुविधा भी उठा सकते हैं।

