पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए बने लिफ्ट का संचालन सामान्य हो गया। अब रेल यात्री आसानी से लिफ्ट से प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आवागमन कर सकते हैं। पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्रियों के सुविधार्थ लगाए गए लिफ्ट विद्युत आपूर्ति के लो वोल्टेज के कारण लम्बे समय से बंद पड़ा था,जो अब सामान्य हो गया है। इस बाबत ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे कोलकाता मिलिंद देउस्कर को 12 जून 2025 को उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर पाकुड़ रेल यात्रियों के सुविधाओं की समस्या को गंभीरता पूर्वक रखा था। प्रतिनिधिमंडल मंडल ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव सुशील साहा मौजूद थे,जिस पर महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत की तकनीकी टीम को पाकुड़ भेज कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर तुरंत इस समस्या का समाधान का आदेश दिया निर्गत किया।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) पूर्व रेलवे हावड़ा से अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लो वोल्टेज की बात स्वीकार किया तथा इसके समाधान हेतु 150 के•वी• सर्वो स्टेबलाइजर सिर्फ लिफ्ट के लिए आवश्यकता बताया। इस बाबत वरिष्ठ विद्युत अभियंता (सामान्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ ने बताया सारी प्रक्रिया को पूर्ण कर पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को सुविधाएं 150 के वी का सर्वो स्टेबलाइजर लगाया जा चुका है और लिफ्ट के संचालन हेतु उसमें लगने वाली वोल्टेज की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।अब यात्रियों को इससे व्यवहार करने में कोई परेशानी नहीं होगी सर्वो स्टेबलाइजर इंस्टॉल होने पर ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला ने महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता, मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) पूर्व हावड़ा को रेल यात्रियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया।

