झारखंड के जामताड़ा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर चल रही टाटा 18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने तुंरत प्रतिक्रिया दी और बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई। रेल प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया और ट्रेन को

सुरक्षित रोका गया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेल अधिकारियों ने कहा कि आग की वजहों का पता लगाया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई।

