पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक सुरक्षा और परमाणु समझौता किया गया है, जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर के सऊदी अरब प्रवेश पर उन्हें F-15 फाइटर जेट से भव्य स्वागत किया गया। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और शहबाज शरीफ ने इस दौरान परमाणु सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। सऊदी रक्षामंत्री ने ऐलान किया कि अगर

पाकिस्तान या सऊदी अरब पर दुश्मन हमला करता है, तो इसे आपसी अटैक माना जाएगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस समझौते के बाद सऊदी अरब को पाकिस्तान का परमाणु सुरक्षा कवच मिल गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समझौते का असर भारत, ईरान और इज़राइल समेत पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा। वहीं, इस परमाणु डील पर अमेरिका और चीन की चुप्पी भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

