झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांग पर केंद्र सरकार ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो रेल परियोजना के लिए नया CMP मांगा है। इससे राज्य में मेट्रो ट्रेन चलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में CM सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रांची में मेट्रो की मांग उठाई थी। राज्य सरकार ने केंद्र को एक दशक पुराना CMP भेजा था, लेकिन उसे मौजूदा परिस्थितियों में

अनुपयुक्त मानते हुए केंद्र ने नया प्लान बनाने को कहा। CM सोरेन ने तुरंत नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया और विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी कर दिया है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि डेढ़ से दो माह के भीतर नया CMP केंद्र को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परियोजना की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

