पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश से हड़कंप मच गया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर

इलाकों में हुईं, जो कोलकाता के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आते हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

