हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह सोमवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. अमृत कौर से विवाह किया। विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। शादी पूरी तरह निजी रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद दंपति शिमला पहुंचे, जहां होली लॉज में रिसेप्शन पार्टी रखी गई और

उनका भव्य स्वागत हुआ। यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2019 में सुदर्शना चूंडावत से हुई थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते हाल ही में दोनों का तलाक हो गया था। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वह प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं और हाल ही में मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से हार गए थे।

