दूर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अग्नि जनित घटना से बचाव व सुरक्षा करने के मुद्दे पर जिला अग्निशमन विभाग की टीम पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों के पूजा पंडालों में बचाव के तरीके व सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी दे रही है। इस बाबत जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया व महेशपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में संबंधित थाना के थाना प्रभारी की उपस्थिति में पूजा समिति के

सदस्यों को आग से बचाव व सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी दी गई जबकि पाकुड़ थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों में आज यह कार्य आज किया जाएगा। सुरक्षा व बचाव हेतु दी जाने वाले कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय सिंह, हवालदार राजेश कुमार एवं संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी मौजूद रहे।

