मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार हादसे का शिकार हो गई। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और बैरिकेड से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। कार में सवार 52 वर्षीय आतिश शाह सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, कार के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान हुआ है। हादसे का वीडियो उद्योगपति और कार प्रेमी गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कार के फिसलते और टकराते हुए क्षण दिख रहे हैं।

लैम्बोर्गिनी को दुनिया की सबसे महंगी और हाई-स्पीड कार कंपनियों में गिना जाता है। भारत में इसकी कीमत 4.18 करोड़ रुपये से शुरू होकर 8 करोड़ रुपये से अधिक तक जाती है।

