ब्राजील में सभी 26 प्रांतों और संघीय जिले में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों को संभावित माफी दिए जाने के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। बोल्सोनारो और उनके समर्थक जनवरी 2023 में तख्तापलट की कोशिश के लिए दोषी ठहराए गए थे। ब्राजील की निचली सदन ने हाल ही में एक संवैधानिक संशोधन पारित किया है, जिससे सांसदों को गिरफ्तार करना या उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करना मुश्किल हो जाएगा। यह संशोधन अब सीनेट के पास भेजा गया है। इस कदम के जरिए बोल्सोनारो, उनके करीबी सहयोगी और तख्तापलट में शामिल समर्थक संभावित

माफी के पात्र बन सकते हैं। इस बदलाव के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है और न्याय की प्रक्रिया को कमजोर करता है। 2022 के चुनाव में हार के बाद सत्ता में बने रहने की कोशिश के लिए बोल्सोनारो को 11 सितंबर को 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।

