उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है। यहां आर्मी की स्पेशल ट्रेन में लोड एक आर्मी ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना उज्जैन स्टेशन पर हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

