उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो मैराथन – NAMO YUVA RUN’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से ‘नशामुक्त भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की अपार ऊर्जा का प्रतीक है और जब यह सकारात्मक दिशा में उपयोग होती है, तो राष्ट्र के लिए कल्याणकारी साबित होती है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

