लखनऊ में तेंदुआ देखे जाने से खौफ, कैंट क्षेत्र में अलर्ट | 

लखनऊ में तेंदुआ देखे जाने से खौफ, कैंट क्षेत्र में अलर्ट | 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों में दहशत फैल गई है। दरअसल, कैंट क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। जांच में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। तस्वीरें भी सामने आई हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने अपील की है कि लोग रात में अकेले बाहर न निकलें और अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

प्रशासन ने इलाके में तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है और रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन कॉरिडोर होने की वजह से तेंदुए की मूवमेंट आसान हो जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *