
झारखंड उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश संजय कुमार का आज पाकुड़ दौरा हुआ। अपने दौरे में न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया एवं न्यायालय परिसर में स्थित ई सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया इसके अलावा प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रशासनिक न्यायाधीश के द्वारा पाकुड़ कारावास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत चंद्रा, अपर मुख्य नायक दंडाधिकारी सह डीएलएसए सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायाधीश दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बैंक, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कुमार दास उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी,बार एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार ओझा मौजूद थे।

