एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोका मोड़ के पास एक बाइक सवार रागीर से तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा देसी कट्टे का भय दिखाकर करीब तीन लाख रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया गया इस संबंध में अमरपारा थाना कांड संख्या 62/25 25 दर्ज हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में एस आई टी गठन कर गिरोह का पता लगाया गया जिसमें मनजीत मुर्मू कुख्यात अपराधी के शामिल होने का पता चला। 18 सितंबर को सीडीपीओ महेशपुर के द्वारा थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा को उक्त अपराधी के लिट्टीपाड़ा के ग्राम सिमलजोड़ी में भ्रमणशील होने की सूचना दी गई, सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक गौरचंद्र दास, सशस्त्र बल के साथ सिमलजोड़ी पहुंचे जहां मनजीत मुर्मू और उसके एक सहयोगी के द्वारा पुलिस बल पर हमला किया गया एवं वह फरार हो गए। दिनांक 19 सितंबर को एसडीपीओ महेशपुर को उक्त अपराधी के सिमलजोड़ी से लाबदा

ग्राम जाने की सूचना मिली जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया एवं जामकुंदर के पास पुलिस पहले से ही पहुंच गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे जिसे पकड़ लिया गया। उनकी पहचान क्रमशः मनजीत मुर्मू तथा कोलेश हांसदा के रूप में हुई। मनजीत मुर्मू के पास से लोडेड देशी कट्टा, ₹5000 नगद एक स्मार्टफोन एवं दो अतिरिक्त गोली मिली जबकि कोलेश हांसदा के पास से ₹6000 नगद, एक पंच फाइटर, चार गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके अलावा उनके पास से एक लाख उनीस हज़ार रुपए नगद, दो मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं पाकुड़ नगर क्षेत्र में अभियुक्त मंजरुल के साथ लूट गए सोने के कान का बाली भी जप्त किया गया दोनों अपराधियों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

