पहली बार हिंदी पखवाड़ा का आयोजन। 

पहली बार हिंदी पखवाड़ा का आयोजन। 

धनबाद के बस्ता कोला एरिया 9 के जी एम,सिन्हा साहब ने अधिकारी क्लब में एक कवि सम्मेलन का आयोजन , आज दिनांक 20 सितंबर दिन शनिवार को ,करवा कर एक नई शुरुआत कर दी है। इसमें बीसीसीएल एरिया 9 के कर्मी ही शामिल थे । एक तरह से अपनी राष्ट्र भाषा हिंदी को प्रोत्साहित करने का सुंदर प्रयास है। इस कार्यक्रम में कविता पाठ करने वाले कवि ,भले ही मंझे हुए कवि नहीं थे, लेकिन इन कवियों ने,लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी,और यह भी सिद्ध कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम के अंत में जी एम के द्वार सभी कवियों और मंच संचालक को सम्मानित भी किया गया। यदि हिंदी भाषा को इसी तरह से प्रोत्साहित किया जाए तो निश्चय ही देश में राष्ट्र भाषा को उन्नत किया जा सकता है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *