केरल में एक खतरनाक सूक्ष्मजीव ने लोगों की जान मुश्किल में डाल दी है। इस सूक्ष्मजीव का नाम है नेगलेरिया फाउलेरी, जिसे आम भाषा में “दिमाग खाने वाला अमीबा” कहा जाता है। इस साल अब तक राज्य में 67 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है और जल सुरक्षा को लेकर तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ते तापमान की वजह से इस अमीबा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह संक्रमण बेहद तेज़ी से फैलता है और अक्सर जानलेवा साबित होता है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि लोग जल की स्वच्छता पर ध्यान दें, नदियों या तालाबों के असुरक्षित पानी से बचें और लापरवाही न बरतें।

