उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह मथुरा पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की अभूतपूर्व प्रगति का जिक्र किया और कहा कि पहले भारत दुनिया के बॉटम 5 देशों में गिना जाता था, लेकिन अब दुनिया की टॉप 4 अर्थव्यवस्था में शामिल है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया है

और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र—वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी—को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा है। सीएम ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन ही देश को सशक्त बनाते हैं।

