
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि इनका लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और विकास कार्यों की गति को तेज़ करने पर है।

