कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने सभी से ‘वोट चोरी हस्ताक्षर’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रत्येक हस्ताक्षर उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हर एक वोट। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जुड़कर ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा करें।

उन्होंने बताया कि यह अभियान हर नागरिक के मतदान अधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है, जो हमारे लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखते हैं।

