बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचीं। उन्होंने सोलंग नाला, पलचान, बाहँग, समहान, मनाली गाँव, 17 मिल, बिंदु ढांक, 15 मिल, पतलीकुल और नेरी जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में जनता के साथ पूरी तरह खड़ी है और राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा।

