भारतीय सेना की 26 राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने डोडा के भलेसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन सद्भावना शुरू किया। इस तहत सेना ने 5 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,

जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सेना ने कहा कि यह प्रयास क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर और सहायता मुहैया कराई जाएगी।

