आदि कर्मयोगी अभियान : सोनाजोड़ी ग्राम सभा में उपायुक्त शामिल 

आदि कर्मयोगी अभियान : सोनाजोड़ी ग्राम सभा में उपायुक्त शामिल 


पाकुड़ प्रखंड स्थित सोनाजोड़ी पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए और जनजातीय विकास को लेकर विस्तृत संवाद व समीक्षा की उपायुक्त ने कहा कि इस ग्राम सभा का उद्देश्य जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के साथ ग्राम स्तरीय संस्थानों को सशक्त बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।उपायुक्त ने जानकारी दी कि ग्राम की जो योजनाएं इस ग्राम सभा में पहचानी गई हैं, उन्हें 2 अक्टूबर को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा में औपचारिक रूप से पारित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि एकीकृत प्रयासों से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।सभा के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ ग्राम विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे जलापूर्ति, आवास, स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विषयों पर भी चर्चा की गई एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों को जनजातीय सशक्तिकरण और विकास की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *