
झारखंड रांची से बड़ी खबर— केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जीपी सिंह ने खूंटी स्थित 209 बटालियन का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेदांता अस्पताल जाकर कांस्टेबल अजय भौमिक का हालचाल जाना, जो 15 सितंबर को हजारीबाग के पंतीत्री वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने इस अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन वरिष्ठ नक्सली नेताओं को मार गिराया और तीन AK-47 राइफलें बरामद कीं। CRPF महानिदेशक ने जवानों के साहस और उनके योगदान की सराहना की और कहा कि सुरक्षा बल देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क हैं।

