
मथुरा से बड़ी खबर— उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दौरान आयोजित ‘विराट युवा सम्मेलन’ में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के असली वाहक हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

