भारत में Apple iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च होते ही लोगों का क्रेज़ साफ़ नजर आया। शुक्रवार 19 सितंबर को मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। कई लोग तो रातभर लाइन में लगे रहे ताकि सबसे पहले नया iPhone 17 खरीद सकें। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टोर के बाहर अफरा-तफरी और हाथापाई की नौबत आ गई। कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ तो सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लॉन्च के मौके पर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। एक ग्राहक ने बताया कि उन्होंने iPhone 17 Pro Max खरीदा है—256GB और 1TB वेरिएंट में। खास बात ये है कि इस बार iPhone 17 में नए फीचर्स के साथ नारंगी रंग का नया ऑप्शन भी दिया गया है। भारत में iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और स्टोर्स पर लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है।

