उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और सेवा पखवाड़ा के तहत हो रही जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है

और राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदर्शनी में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और मुख्यमंत्री ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

