एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बावजूद श्रीलंका टीम का माहौल गमगीन हो गया। टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना तब हुई जब दुनिथ मैदान पर खेल रहे थे। मैच के

बाद टीम के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने दुनिथ को यह दुखद खबर दी। दुनिथ इस दौरान भावुक नजर आए।

