
कैमूर जिले में गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जानकारी के मुताबिक भभुआ प्रखंड के रुईया पंचायत के दरौली गांव निवासी समाजसेवी विजय मुसहर उम्र 40 वर्ष अपने बहनोई वीरेंद्र मुसहर निवासी रोहतास जिला, बड्डी थाना के साथ बम्होर से लौट रहे थे दोनों विजय मुसहर के मामा के निधन के बाद रस्म अदायगी कर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई,घटना की सूचना पर मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई, जहां दोनों शव का 12: 30 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिला परिषद सदस्य एवं बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की,उन्होंने कहा कि कैमूर में अनियंत्रित वाहन लगातार हादसों को जन्म दे रहे हैं, जिस पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए,साथ ही उन्होंने सरकार से एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है कि मृतक काफी गरीब परिवार से है इसलिए उनके परिजनों को सरकारी मुआवजा दिया जाए। उन्होंने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी की,इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ चुकी है।

