
भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी ऑटो स्वीप डिपॉजिट स्कीम, जिसे मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम भी कहा जाता है, इसकी लिमिट में बदलाव किया है 1 सितंबर 2025 से इस स्कीम को शुरू करने के लिए सेविंग अकाउंट में न्यूनतम राशि 50,000 रुपये होनी चाहिए, जबकि पहले यह सीमा 35,000 रुपये थी। इस बदलाव का मतलब है कि अब केवल उन ग्राहकों को ही ऑटो स्वीप सुविधा के तहत FD जैसा ब्याज मिलेगा जिनके खाते में 50,000 रुपये या उससे अधिक जमा हैं। बैंक ने यह कदम ग्राहकों को बेहतर ब्याज लाभ देने और फंड मैनेजमेंट को आसान बनाने के उद्देश्य से उठाया है।

