दक्षिणी इजरायल के शहर इलात में गुरुवार (18 सितंबर) को यमन से छोड़ा गया एक ड्रोन होटल के पास गिरा, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आसपास आग लग गई। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी यमन के ईरान समर्थित हूती संगठन ने ली है।

उन्होंने बयान में कहा कि इलात हमेशा उनके निशाने पर रहेगा। हूती संगठन इजरायल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन पर हमले करता रहा है और उनका कहना है कि यह कार्रवाई गाजा के फिलिस्तीनियों के समर्थन में की जा रही है।

