
भारत को अमेरिका से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को संकेत दिए कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% पेनल्टी टैरिफ को हटा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को भी मौजूदा 25% से घटाकर 10–15% तक लाने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए यह दोगुनी खुशखबरी होगी और फिर से अमेरिका में भारत के प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ जाएगी. एक्स्ट्रा टैरिफ हटाने और रेसिप्रोकल टैरिफ कम होने से भारत का अमेरिका को निर्यात भी बढ़ जाएगा.

