उत्तराखंड में कुदरत का कहर लगातार जारी है. चमोली के नंदनगर तहसील में रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई. इस घटना के बाद नंदनगर में तबाही मची है. मलबे की चपेट में आने से 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुँच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है। इसी बीच, रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी हादसे का

शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वे आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे कि तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मलबा सड़क पर गिर पड़ा। फिलहाल, हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में खोल दिया गया। लगातार बारिश और पहाड़ों पर दरकती चट्टानें लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं।

