मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया का पहला AI स्मार्ट ग्लास पेश किया है—Meta Ray-Ban Display Glasses। कीमत—799 डॉलर। ये ग्लासेस दिखते हैं बिल्कुल क्लासिक Ray-Ban की तरह, लेकिन फीचर्स हैं फ्यूचरिस्टिक। इसमें है हाई-रेज़ोल्यूशन डिजिटल डिस्प्ले, जिसे कंट्रोल किया जा सकता है Meta Neural Band से। यानी बस हाथ के इशारों से आप कर सकेंगे कंट्रोल—वीडियो देखना, टेक्स्ट पढ़ना और जवाब भेजना सबकुछ होगा आसान। अमेरिका में 30 सितंबर से बिक्री शुरू। इसके साथ Meta ने लॉन्च किए हैं— Oakley Meta Vanguard Glasses – खासकर स्पोर्ट्स के लिए, कीमत 499

डॉलर। Ray-Ban Meta Gen-2 Glasses – 379 डॉलर में, दोगुनी बैटरी और Ultra HD कैमरा के साथ। और एक और सरप्राइज—Horizon TV। Meta Quest VR हेडसेट के जरिए Disney और Universal जैसे पार्टनर्स के साथ मिलेगा नया एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस। मार्क जुकरबर्ग का दावा—“ये सिर्फ ग्लासेस नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की अगली क्रांति है।”

